किचन से जुड़े इन नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा भारी, दरिद्रता और बीमारियों का घर में हो जाएगा वास
किचन में न रखें टूटे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किचन में आपको गलती से भी टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। टूटे हुए बर्तन आपके जीवन की दशा को गलत दिशा में मोड़ सकते हैं। इनके कारण घर की समृद्धि रुक सकती है और बन-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
रसोई में न रखें दवाइयां
दवाइयां भले ही हमारे स्वास्थ्य को ठीक करती हों लेकिन किचन में इन्हें रखना बहुत गलत माना जाता है। वास्तु के अनुसार अगर आप किचन में दवाइयां रखते हैं तो इसकी वजह से आपके घर के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बार-बार आप बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
जूठे बर्तन न रखें किचन
अगर आप रात को खाना खाने के बाद बर्तनों को किचन में जूठा छोड़ देते हैं तो दरिद्रता का आपके घर में वास करना तय है। जूठे बर्तनों को ज्यादा देर तक किचन में रखना वास्तु में अच्छा नहीं माना गया है। इसकी वजह से माता लक्ष्मी नाखुश हो सकती हैं, इसलिए यह गलती करने से बचें।
किचन में कभी न रखें ये 2 चीजें
किचन में आपको कभी भी कूड़ादान और झाडू नहीं रखना चाहिए। इन दोनों चीजों को घर के किचन में रखने से आपको कई समस्याओं का सामना जीवन में कर सकते हैं। इसकी वजह से घर के लोगों का स्वास्थ्य तो खराब होगा ही साथ ही आप कर्ज तले भी डूब सकते हैं। इसलिए घर के किचन से तुरंत इन चीजों को हटा दें।
