Google को पड़ी iPhone की जरूरत! I/O 2026 में ये नजारा देख लोगों ने कुछ ऐसे दिए रिएक्शन
Google ने Google I/O 2026 इवेंट में ज्यादातर समय यूट्यूब, जीमेल और डॉक्स पर AI एजेंट्स, स्मार्ट ग्लासेस और जेमिनी के भविष्य के बारे में बात की. लेकिन सभी फ्यूचरिस्टिक डेमो और AI अनाउंसमेंट्स के बीच, दर्शकों ने स्टेज पर कुछ देखा जिसे देख हर कोई हैरान हो गया. दरअसल, इवेंट के दौरान गूगल ने डेमो दिखाने के लिए iPhone का इस्तेमाल किया है और इस नजारे को देख लोगों ने X पर रिएक्शन दिए हैं.
कैप्चर हुआ iPhone मूमेंट
यह पल जेमिनी स्पार्क के डेमोंस्ट्रेशन के दौरान हुआ, जो गूगल का नया पर्सनल AI एजेंट है जिसे यूजर्स की तरफ से टास्क पूरे करने के लिए डिजाइन किया गया है. हालांकि कंपनी के पास पहले से ही अपना फ्लैगशिप गूगल पिक्सल स्मार्टफोन लाइनअप है, लेकिन कंपनी ने लाइव शोकेस के लिए एपल के लेटेस्ट iPhone को चुना. Techdroider ने X पर पोस्ट शेयर कर तस्वीर को शेयर किया और पोस्ट में लिखा गूगल ने लाइव डेमो के दौरान iPhone 17 Pro Max का इस्तेमाल किया.
X पर लोगों ने कुछ ऐसे दिए रिएक्शन
Omkar Dandawate नाम के यूजर ने कहा कि मुझे लगता है कि कंपनी AI के लिए नए Gemini प्लस siri कोलैबोरेशन के लिए आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन जाहिर है आप एक एपल ग्लेजर हैं इसलिए आप सिर्फ आईफोन का इस्तेमाल देखेंगे लेकिन उसके पीछे का कारण नहीं.
YaYa नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह iPhone में Gemini के डीप इंटीग्रेशन और Apple के साथ कोलेबोरेशन की घोषणा करता है! डैडी चिल
Sceptic Ali नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह गूगल IO था, एंड्रॉयड शो नहीं. यह पूरा कीनोट सिर्फ एंड्रॉयड पर लागू नहीं होता, इसे समझना कितना मुश्किल है.
Live