महुआ मोइत्रा ने CM शुभेंदु अधिकारी के साथ बताया 'इमोशनल कनेक्ट', सोशल मीडिया पर रिएक्शन देख अब दी सफाई; जानें क्या कहा
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल में एक इंटरव्यू में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की और उनके साथ अपने इमोशनल कनेक्शन का जिक्र किया। इस इंटरव्यू को महुआ मोइत्रा ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें महुआ मोइत्रा ने शुभेंदु अधिकारी के साथ अपने इमोशनल कनेक्ट को याद किया और कहा कि कैसे शुभेंदु अधिकारी ने उनके सियासी करियर की शुरुआत में उनकी सहायता की थी। हालांकि, अब महुआ मोइत्रा लोगों ने से पूरा इंटरव्यू सुनकर कोई राय बनाने की बात कह रही हैं।
महुआ मोइत्रा ने की शुभेंदु अधिकारी की तारीफ
महुआ मोइत्रा ने इंटरव्यू में उस वक्त को याद किया जब उन्हें लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए मना कर दिया गया था। महुआ मोइत्रा ने कहा कि तब शुभेंदु अधिकारी उनके साथ खड़े रहे थे और उन्हें विश्वास दिलाया था कि हालात बेहतर होंगे। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि अब उनकी शुभेंदु अधिकारी से कोई बातचीत नहीं होती है।
पहली बार चुनाव लड़ा तब शुभेंदु ने की थी मदद
इस इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने कहा, 'शुभेंदु अधिकारी के साथ मेरा अच्छा तालमेल रहा। जब हम TMC में साथ थे, तब उन्होंने मेरा बहुत समर्थन किया था। जब मैंने करीमनगर से पहली बार चुनाव लड़ा, तब मेरा सपोर्ट करने वाला कोई नहीं था, लेकिन शुभेंदु वहां मेरे साथ थे। उन्होंने झंडे और दूसरी सभी जरूरी सहायता की थी। अब वह BJP में चले गए हैं, जो एक अलग बात है, लेकिन किसी के साथ व्यक्तिगत संबंधों को भुलाया नहीं जा सकता।'
महुआ ने की पूरा इंटरव्यू सुनकर कोई राय बनाने की अपील
हालांकि, महुआ मोइत्रा ने X पर एक पोस्ट के कॉमेंट में लिखा, 'हां, इसमें चुनिंदा बातें ही दिखाई गई हैं, इसलिए प्लीज पूरा इंटरव्यू सुनें। शुभेंदु कोई फरिश्ता नहीं हैं, लेकिन इन गद्दारों के उलट, उनमें पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की हिम्मत थी। जब वे हमारी पार्टी में थे, तब उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे, लेकिन पार्टी छोड़ने के बाद मैंने उनसे कभी बात नहीं की। पूरा इंटरव्यू सुने बिना ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं?'
'
TMC में दरार के बाद अभी ममता बनर्जी के साथ हैं महुआ
गौरतलब है कि महुआ मोइत्रा, पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद हैं। TMC पार्टी में टूट के बाद महुआ मोइत्रा अभी भी ममता बनर्जी के गुट के साथ हैं। पार्टी में दरार के बाद से महुआ मोइत्रा लगातार बागी गुट पर हमलावर हैं। लेकिन हालिया इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने जब शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की तो सियासी गलियारों में नए तरह के कयासबाजी लगाई जाने लगी।
Live
