किसके जैसा दिखता है कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का बेटा विहान, दादा शाम कौशल ने किया खुलासा

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं, अब हाल में ही दोनों मम्मी-पापा बने हैं। बेटे विहान के जन्म के बाद से ही दोनों अपने पेरेंटहुड को काफी एंजॉय कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ने अभी अपने बेटे को लाइमलाइट और मीडिया की चकाकौंध से बिल्कुल दूर रखा है, यहां तक कि बेटे के चेहरे की झलक भी अपने फैंस के साथ साझा नहीं की है, लेकिन कई मौके ऐसे रहे हैं, जब विक्की कौशल ने अपने पापा बनने की खुशी सार्वजनिक मंचों पर साझा की। एक्टर के पिता शाम कौशल भी अक्सर अपने पोते को लेकर खुशी जाहिर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने पोते विहान को लेकर बातें कीं और बताया कि वो किसके जैसा दिखता, अपनी मां कैटरीना कैफ जैसा या फिर अपने पापा विक्की कौशल जैसा।

किसके जैसा दिखता है विहान कौशल?

इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए दिग्गज एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने कहा कि उनका पोता विहान बेटे विक्की कौशल जैसा दिखता है। उन्होंने बताया दादा बनने की खुशी उनके लिए बिल्कुल अलग है और इस खुशी ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है। बातचीत को आगे ले जाते हुए उन्होंने कहा, 'उसने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में बिजी होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाती तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात कर लेती हूं। वह बहुत प्यारा है। मैं जितना हो सके भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।' जब उनसे पूछा गया कि विहान विक्की जैसा दिखता है या कैटरीना जैसा तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह विक्की जैसा दिखता है।' शाम कौशल ने ये भी बताया कि बचपन में विक्की कौशल जरा भी शरारती नहीं थे। उन्होंने कहा, 'नहीं, विक्की शरारती नहीं था। वह बहुत समझदार बच्चा था। वह अच्छा था।'

काम से नहीं होना चाहते रिटायर

अपने परिवार के बारे में बात करते हुए शाम ने कहा कि वह अक्सर अपने बच्चों और आज अपने परिवार के लिए शुक्रगुजार महसूस करते हैं। वो कहते हैं, 'दुनिया में बहुत से माता-पिता हैं जिन्हें अपने बच्चों से खुशी मिलती है। मैं भी उनमें से एक हूं। मैंने कभी इन सब की कल्पना नहीं की थी। मुझे दो बहुत अच्छे बच्चे मिले हैं और मेरी बहू भी बहुत अच्छी है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं।' शाम ने यह भी कहा कि रिटायरमेंट उनके दिमाग में नहीं है, वो कहते हैं, 'वे मुझसे काम बंद करने के लिए कहते रहते हैं। लेकिन अगर मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? मैं नौ साल की उम्र से काम कर रहा हूं। चाय और नाश्ते के बाद मैं क्या करूंगा? पहले मैं असुरक्षा की भावना के साथ काम करता था। मुझे अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करनी होती थी। अब मैं सुरक्षित स्थिति में हूं। मुझे पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं और मुझे इसमें ज्यादा मजा आ रहा है।'

विहान की पैपराजी से मुलाकात

इस साल की शुरुआत में विक्की और कैटरीना ने मुंबई से बाहर जाते हुए अपने बेटे विहान की मुलाकात पैपराजी से कराई थी। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आए थे। फोटोग्राफर्स ने विक्की कौशल की तस्वीरें ली, जबकि कैटरीना ने उसने अपनी तस्वीर न लेने की गुजारिश की क्योंकि वो बच्चे को गोद में ली हुई थीं