एकादशी पर करें तुलसी के ये खास उपाय, आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मिल सकती है राहत

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस तिथि को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और फलदायी व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। देवी तुलसी श्री हरि को अत्यंत प्रिय मानी गई है। मान्यता है कि इस अवसर पर तुलसी से जुड़े कुछ सरल उपाय करने से जीवन की आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। चलिए जानते हैं कुछ आसान, लेकिन असरदार माने जाने वाले तुलसी से जुड़े उपायों के बारे में। 

तुलसी का धार्मिक महत्व

तुलसी को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा विशेष फल देने वाली मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपाय जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं।

आर्थिक परेशानियों से राहत का उपाय: दिन-रात मेहनत के बावजूद धन संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं, तो इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। कच्चे दूध में तुलसी मंजरी मिलाकर भगवान का अभिषेक करने से आर्थिक रुकावटें दूर होने और धन वृद्धि की मान्यता है।

करियर और सफलता के लिए उपाय; करियर में लगातार रुकावटें आने पर तुलसी माता के सामने दीपक जलाकर तुलसी चालीसा का पाठ करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे नए अवसर मिलते हैं और सफलता के रास्ते खुलते हैं।

धन और समृद्धि का उपाय: एकादशी के दिन तुलसी को शृंगार सामग्री अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी की जड़ की थोड़ी मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर में बरकत आने की मान्यता है।

घर की सुरक्षा और सकारात्मकता: अगर घर में तुलसी का पौधा सूख गया हो तो उसकी जड़ों को साफ करके लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर टांगने की सलाह दी जाती है। इससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाव होने की मान्यता है।

सरल जल अर्पण उपाय: इस दिन तुलसी को कच्चा दूध और जल अर्पित करना सबसे सरल और प्रभावी उपाय माना गया है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आजका भारत न्यूज़ चैनल  किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)