UPSC NDA & NA एग्जाम I की परीक्षा तारीख घोषित, किस दिन होगा एग्जाम? जान लें यहां
कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परीक्षा शेड्यूल खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
- आखिरी में उम्मीदवार चाहें तो इसका एक प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
कब होगा एग्जाम और कितने शिफ्ट में?
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी एग्जाम 1 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी।
- पहली शिफ्ट में मैथमेटिक्स और दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा।
- मैथ्स के एग्जाम में 300 नंबर के सवाल होंगे। इस एग्जाम का समय 2 घंटे 30 मिनट होगा।
- वहीं, जनरल एबिलिटी टेस्ट में 600 नंबर के सवाल होंगे। इस एग्जाम के लिए कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
- सभी सब्जेक्ट्स के पेपर में सिर्फ ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होंगे।
बता दें कि बता दें कि एनडीए और एएन-I भर्ती परीक्षा के दौरान पहले लिखित परीक्षा होगी और जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में पास होंगे उन सभी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नेशनल डिफेंस एकेडमी में 370 और नेवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) में 24 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
